पटना (बिहार) : जबसे कोरोना महामारी ने बिहार में अपने पांव पसारने शुरू किए हैं, तभी से भोजपुरी सिनेमा की सदाबहार अदाकारा ख्याति सिंह हमारे संपर्क में है। वे दिल्ली से हमें मोबाइल के जरिये, लगातार लॉकडाउन पीरियड और अनलॉक वन में अपनी टीम के द्वारा, गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच चलाये जा रहे राहत कार्यों की जानकारी देती रहती हैं।बिहार के सारण के मसरख थाना क्षेत्र के डुमरसन राजापट्टी 40 आरडी गोरिया कोठी विधानसभा क्षेत्र के लकरी नवीगंज इलाके में, बृहस्पतिवार को, घर-घर जाकर लोगों के बीच मास्क, साबुन और नगद राशि का वितरण फिल्म अभिनेत्री ख्याति सिंह के तरफ से किया गया। पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आत्मबल से ही कोरोना से युद्ध लड़ा जा सकता है। ख्याति सिंह कहती हैं कि 79 दिनों से लगातार महाराजगंज के लोगों की सेवा का, उन्हें मौका मिला है। वह किसी भी सूरत में, अपने कर्तव्य पथ से नहीं हटेंगी। प्रवासी कामगारों के वापस अपने क्षेत्र में आने के बाद से, करोना के बढ़े मामले को देखते हुए उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। साथ ही साथ जो लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें क्वारंटाईन सेंटर में जाने की भी अपील कर रही हैं। मढ़ौरा में एक व्यक्ति की कोरोना से हुई मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जो कुछ भी मदद संभव हो पाएगी, वे पीड़ित परिवार के लिए करेंगी। साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि अफवाह फैलाने वाले लोगों पर ध्यान ना दें। लोगों की सेवा करें और सरकार के द्वारा मिली छूट, बेहद जानलेवा है। इसलिए इस छूट का दुरुपयोग ना करें। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मतंग सिंह की पत्नी और भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री ख्याति सिंह के टीम के द्वारा आज लगातार 79 वें दिन भी महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण का कार्य जारी रहा।
ख्याति सिंह ने बताया कि उनकी ससुराल छपरा जिले के तरैया प्रखंड के आकूचक है, जो महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। क्षेत्र में उनके परिवार ने पहले से ही काफी सामाजिक कार्य किए हुए हैं। अपने परिवारिक विरासत के तहत, वह लोगों की सेवा कर रही हैं। उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य को लेकर कई सारे लोग दुष्प्रचार भी कर रहे हैं। पर वह डिगने वाली नहीं हैं। स्थिति थोड़ी सामान्य होने के बाद वे और सक्रिय रूप से महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के तरैया, मसरख, बसंतपुर, गोरियाकोठी, महाराजगंज, बनियापुर, एकमा माझी में लोगों के सहयोग के लिए राहत कैंप लगाएंगी। उन्होंने कहा कि भूख और गरीबी का कोई धर्म और जाति नहीं होती है। उन्होंने सिर्फ सेवा भाव से प्रेरित होकर संकट की इस घड़ी में लोगों की सहायता के लिए मदद के हाथ बढ़ाऐ हैं, जिसमें स्थानीय स्तर पर युवाओं का काफी सक्रिय योगदान मिल रहा है। उनके इस अभियान के प्रेरणा स्रोत उनके पति पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मतंग सिंह है। कोरोना वायरस के बाद उत्पन्न हुए हालात से निपटने के लिए फिल्म अभिनेत्री ख्याति सिंह और अरनव मीडिया की टीम ने 24 मार्च से ही मोर्चा संभाले रखा है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के युवाओं ने फिल्म अभिनेत्री ख्याति सिंह के नेतृत्व में सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर आह्वान किया और खाद्य सामग्री व सफाई वायरस निरोधक किट सहित लोगों के बीच अन्य सामग्री मुहैय्या कराया है। गरीब, असहाय लोगों का निःस्वार्थ सेवा कर रही फिल्म अभिनेत्री ख्याति सिंह ने बताया कि युवा वर्ग उनके इस अभियान को काफी ज्यादा समर्थन दे रहे हैं। फिलहाल वे दिल्ली में हैं और वहीं से सोशल साइट्स के माध्यम से पूरे अभियान को नियंत्रित कर रही हैं। उनका कहना है कि इस विषम संकट में कतिपय गरीब, असहाय लोगों के पास राशनकार्ड भी नहीं है और वे दैनिक मजदूरी पर निर्भर हैं। उनके लिए भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। वे अपने निजी कोष से इस नेक कार्य को कर रही हैं। महाराजगंज के विभिन्न पंचायतों, वार्डों में अपने टीम के माध्यम से गरीब, असहाय लोगों के बीच भोजन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें प्रमुख रूप से चावल, आलू, दाल, सत्तू, चुरा, सोयाबीन, सरसों तेल, नमक,मशाला आदि दिया |
मुकेश कुमार सिंह